फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली जाएगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, जैन व सिख समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तीन दिसंबर को हिंदू रक्षा समिति पदयात्रा निकालेगी। इस दौरान इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को जेल से रिहा करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा समिति के जिला संयोजक अनुपम महाराज ने रविवार को पत्रकारों से बात की। सिटी क्लब सभागार में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेष रूप से हिंदू समाज पर हो रहे हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार चिंताजनक है। हिंदुओं को सरकारी नौकरी से जबरन निकालना, धर्मांतरण कराने और धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले अत्यंत चिंताजनक हैं। बांग्लादेश की वर्तमान सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पदयात्रा घंटाघर से निकाली जाएगी और वहीं पर इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षा समिति बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों तथा चिन्मय कृष्ण दास को अविलंब जेल से रिहा करे। इस दौरान सच्चिदानंद, मंजूलता चौबे, अतुल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें