भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानाें की समस्याओं को लेकर रविवार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को सात सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि किसानों की गाढ़ी कमाई और मेहनत को नील गाय और जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। कहा लोकहित के लिए गठित अन्य आयोगों की भांति राष्ट्रीय किसान आयोग गठित कर समाधान के लिए उचित व न्यायिक मंच का गठन किया जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अली जमीर खां, जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय, करुणा शंकर शुक्ल, श्रवण सिंह, पन्ना सिंह, प्रदीप सिंह, रामनरेश सिंह, सुरेश कुमार सिंह, विजय सिंह, राजाराम, तपेश सिंह, भोलानाथ आदि मौजूद रहे।