फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: विंध्याचल के होटल में शव मिलने से सनसनी, पुलिस पड़ताल में जुटी

Mon, 21 Oct 2024 10:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल के होटल में ठहरे नागरिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला भी साथ में आई थी जो घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन
विंध्याचल के होटल में मिला शव,बाहर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित एक होटल में एक महिला के साथ रुके व्यक्ति का सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ आई महिला लापता है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासी संतोष कुमार 40 पहाड़ी ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। वह  सोमवार की 11 सुबह बजे एक महिला के साथ विंध्याचल के एक होटल में आकर कमरे में रुके थे। शाम को छह बजे उनको होटल से जाना था।  

जब होटल के मालिक ने सात बजे के बाद कमरा का खाली कराने गया तो कमरे खुला हुआ था। संतोष  मृत अवस्था में जमीन के नीचे गिरा हुआ था। आनन-फानन में होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि संतोष के साथ एक महिला भी आई थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सीओ सिटी विवेक जावला मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें