केबीपीजी कालेज में सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण करते आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य, स्रोत सोशल मी
- काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से आयोजित स्नातक एवं स्नातकोत्तर छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में मंगलवार को केबीपीजी कॉलेज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।
परीक्षा की जानकारी देते हुए प्रचार्य ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातक छठे सेमेस्टर (मनोविज्ञान) की परीक्षा में पंजीकृत 44 परीक्षार्थियों में से 43 उपस्थित रहे जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं, दूसरी पाली में स्नातकोत्तर छठे सेमेस्टर की रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा में सभी 48 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल की सदस्य डॉ. किरन सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. गीता विश्वकर्मा, डॉ. सुभाष पांडेय एवं डॉ. के.एम. दुबे आदि उपस्थित रहे।