मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण और समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम इकाई विंध्याचल से जवाब मांगा।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिसमें विकास कार्यों की गुणवत्ता, परियोजनाओ के निर्माण की गति व कानून व्यवस्था की स्थिति,योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति ज्ञात करना शामिल है। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।