मिर्जापुर। 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चार टीमों में से तीन लघु शोध पत्र चयनित किए गए।
इसमें सीनियर वर्ग में ओनम सिंह गुरु नानक इंटर कॉलेज, रितिक विश्वकर्मा अहरौरा, जूनियर वर्ग में पार्थ शुक्ल लायंस स्कूल मिर्जापुर चयनित किए गए। बाल वैज्ञानिक अपना मौखिक प्रस्तुतिकरण 19 दिसंबर को वैज्ञानिकों के समक्ष ऑन लाइन प्रस्तुत करेंगे। जिला समन्वयक सुशील पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों से जिला स्तर पर 148 प्रोजेक्ट चयनित किए गए थे। अर्थात प्रत्येक जिले से चर प्रोजेक्ट चयनित किये गए थे। इनके लघु शोध का लिखित मूल्यांकन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विषय विशेषज्ञों ने 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच किया। चयनित तीन टीमों के बाल वैज्ञानिकों को जिला आयोजन समिति के सदस्यों ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।