फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहराें में सीपेज, दस गांवों के किसान भगवान भरोसे कर रहे खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र में हिनौती बांध से निकली टेढ़ा, परसनपुर व चांदलेवा नहरों की क्षतिग्रस्त तलहटियों के चलते सिंचाई व्यवस्था पिछले आठ साल से ध्वस्त है। इस कारण दस गांवों के किसान भगवान भरोसे खेती कर रहे हैं। सिंचाई विभाग और जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से किसानों में रोष है। कई स्थानों पर किसान अब नहर पाटकर खेती करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन


हिनौती बांध से निकली तीनों नहरों से 2156 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जाती है। आज 50 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। राकेश सिंह, आजाद दुबे, विजय बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह, मेवालाल यादव, राजेंदर पाल आदि किसानों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय जनप्रतिनिधि खेतों तक पानी पहुंचाने का वादा करते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। किसान अनशन, धरना-प्रदर्शन तक कर चुके हैं लेकिन समस्याएं दूर नहीं हो सकी।

मुख्य नहर : तीन किमी में 96 स्थानों पर सीपेज की समस्या

पड़री। हिनौती बांध से निकली तीन किलोमीटर लंबी मुख्य नहर में 96 स्थानों पर बड़े-बड़े सीपेज हो गए हैं। पानी के तेज बहाव के चलते नहर की तलहटी क्षतिग्रस्त हो गई है। बांध से छोड़ा गया दो तिहाई पानी अगल-बगल की नदी और नालों में बह जाता है। इसके चलते तीनों नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टेढ़ा, परसनपुर, चांदलेवा, गुरखुली, पथरहां, धनही, टोंगा, कहूआ, शेषकापुरा, सगबना, कठनई, नवानगर आदि गांवों में किसान पिछले आठ साल से पानी का इंतजार कर रहे हैं। मरम्मत के लिए किसानों ने अनशन-प्रदर्शन तक किया। सांसद और विधायक से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


- तीन किलोमीटर मुख्य नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। तटबंध कटकर बह गया है। सीपेज बंद कराने के साथ ही साथ मरम्मत की गुहार के बावजूद सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। -विजय सिंह, सपगहना।
- कहुआ नाला पर 1964 में 100 मीटर लंबा व 8 मीटर ऊंचे पहाड़ को घेरकर बने हिनौती बांध की सिंचाई क्षमता 2156 हेक्टेयर है। मरम्मत के अभाव में 50 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। - लवकुश राय, गुरखुली।

- सिंचाई विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यहां की सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। काफी समय से नहरों में पानी न आने से झाड़ झंखाड़ उग गए हैं। टेल पर बसे लोगों ने नहरों को पाटना शुरू कर दिया है। - पप्पू सिंह, परसनपुर।

- चुनाव के समय सांसद और विधायक टेल तक पानी पहुंचाने का वादा करते हैं। लेकिन बाद में वादा भूल जाते हैं। आखिर किसान अपना दुखड़ा किससे कहें। कोई सुनने वाला नहीं है। - शशि सिंह, पथरहा।

पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरी तीन किलोमीटर लंबी मुख्य नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका प्रोजेक्ट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। बजट उपलब्ध होने पर नहरों में सीपेज की समस्या दूर कर दी जाएगी। - ओम प्रकाश राय, अवर अभियंता हिनौती बांध।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें