फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत मिलते ही खुशी से चहक उठे प्रत्याशी

Sun, 13 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव में जिले के 12 ब्लाकों में 809 ग्राम प्रधान और 10471 सदस्य पद के लिए मतगणना रविवार को प्रात: सात बजे से शुरू हुई। मतगणना के बाद जीत मिलने पर विजयी प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों का चेहरा खिल उठा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल- ताशे बजा कर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन


 मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मतगणना केंद्रों पर ग्राम प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवार और उनके समर्थकों का हुजूम परिणाम जानने के लिए उमड़ रहा। डीएम राजेश कुमार सिंह, सीडीओ अमित कुमार सिंह, एसपी अरविंद सेन सहित अन्य अधिकारियों ने मतगणना कार्यों का निरीक्षण किया।

सिटी ब्लाक की मतगणना पालीटेक्निक परिसर में कड़ी सुरक्षा में चल रही है। सिटी ब्लाक में आरओ कैफ सिद्दीकी ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें राजपुर पोख्ता से हरिशचंद्र, गोपालपुर से शिवलोचन, संडवा से दिनेश, राजापुर से सूरजमणि, राजपुर से विजय शंकर, बेदौली से केवलाशंकर, बरकछा कला से सूचित, खजुरी से सरस्वती, हुरूआ से बृजेश, मसारी से रमेश, खरहरा से लक्ष्मीना, अमोई से पप्पू, दुबरा पहाड़ी से उर्मिला देवी,
विज्ञापन


 लोहंदी कला से संगीता यादव, मिश्र लहौली से सुखराम, मुल्हवा से देवी प्रसाद, करनपुर से राम किशुन, मगरदा कला से केशव प्रसाद, टांड से गोविंद, अनंतराम पट्टी से रेखा देवी, नेवढ़िया घाट से पूनम, नुआव से अमरेशचंद्र, बरकछा खुर्द से प्रमिला देवी, लोहंदी खुर्द से अमरनाथ, बढ़ौली से राजेश, पिपराडाड़ से पवन कुमार, महेवा से छबीले, सिनहर कला से मुन्नी देवी, वीरशाहपुर से सुमन, चंदईपुर से गीता देवी, पहाड़ी से वेद प्रकाश, अघौली से अमरनाथ, सिरसी गहरवार से नखडु, महुआरी कला से आशा देवी, विजयपुरा से घमंडी, भेवरकरमनपुर रण बहादुर, बिकना से जांति और भिस्कुरी से सूर्यबली ने विजयश्री प्राप्त किया। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, बीडीओ सिटी पीएन मिश्रा, तहसीलदार राज कुमार, योगेश तिवारी जुटे रहे।

 वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ श्वेता श्रीवास्तव और देहात कोतवाल शफीक अहमद मय फोर्स मौजूद रहे। जमालपुर संवाददाता के अनुसार आरओ उदयवीर ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें देवरिया से मुन्ना यादव, गोरखपुर माफी से रामधार यादव, धारा से रीता देवी, रेणुपुर से गायत्री देवी, पिड़खिर से संजय सिंह, जफरपुरा से मालती देवी, हाजीपुर से सीमा मौर्या, सहजनी कला से पुष्पा सिंह, हरदी सहजनी से रीता चौहान, जमालपुर से सोना यादव, सिकंदरपुर से सुजित सिंह, चटरिया कला से रामकेश यादव, मदरा में प्रतिभा सिंह, कुंडा डीह में राम भरोष, शेरवां में उषा देवी, बेलखरा में कमलेश, घरवा में दिलीप, मडभुईली में लालमणि सिंह,

ओइनवा में शांति यादव, चंदौली में नर्वदेश्वर त्रिपाठी, पंचमपुर में बृजेश कुमार, गौरी में अशोक सिंह, मनई में उमेश सिंह, बिसौरा खुर्द  मुरारीलाल, मदनपुरा में सरिता देवी, रामपुर में दिनेश, घडेवल में रमेश सिंह, डवकपुर में निर्मला देवी आदि ने विजय प्राप्त किया। मतगणना के दौरान बीडीओ गंगाराम, थानाध्यक्ष आरके सिंह, चंद्रमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पड़री संवाददाता के अनुसार आरओ पुनीत टंडन ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया।

 विकास खंड पहाड़ी में शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में छह न्याय पंचायत के लिए सुबह सात बजे से मतगणना हो रही थी। जिसमें कठिनई से आशादेवी, धर्मदेवा से संदीप, लोकापुर से जयप्रकाश, नेवढ़िया से शैला देवी, इमरती से द्वारिका प्रसाद, सरइया कमरघटा से शकुंतला देवी, पड़री से निशा देवी, तोसवां से कमलेश, देवाही से अर्जुन सिंह पटेल, गोपालपुर से गीता, दुबेपुर बसारी से संजयधर दूबे, मनोहरपुर से सिद्घनाथ यादव,

विरोहिया से संगरुपाल, छितमपट्टी से हीरामनी देवी, चपगहना से गीता मौर्या, चेंदुली से मलोधर, बेलवन से राजेश गौतम, उमरिया अयोध्या प्रसाद से कैलाश यादव आदि ने विजय प्राप्त किया। मतगणना के दौरान बीडीओ राजेंद्र यादव, एसओ आत्मा यादव आदि मौजूद रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार नरायनपुर ब्लाक में आरओ सुरेशचंद्र ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किया। जिसमें पचेवरा में निर्मल सिंह, कैलहट में शकुंतला सिंह, दर्रा में संजय, विशेसरपुर में अरुण प्रधान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें