फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ आरोपियों पर बढ़ाईं धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिम में धर्मांतरण में शामिल मौलवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धर्मांतरण कराने के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य धारा लगाई है। पूर्व में पकड़े गए सात आरोपी और पुलिस की पकड़ से दूर एक आरोपी पर भी धोधाखड़ी, जालसाजी की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


जिम में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मामले में पुलिस अब तक सरगना इमरान खान, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब, फरीद अहमद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह से जुड़ेे मौलवी खलीलुरर्हमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नौवां आरोपी लकी अली खान अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुरर्हमान को गिरफ्तार करने के बाद धर्म परिवर्तन कराने के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा लगाई गई थी। मौलवी खलीलुरर्हमान जिम धर्मांतरण गिरोह का साथी है। इसलिए धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा पहले पकड़े गए सात आरोपियों और लकी अली खान पर भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें