फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑनलाइन उपस्थिति और विभाग से इतर थोपे जा रहे कार्यों को सचिवों ने बताया असंवैधानिक

विज्ञापन
सिटी ब्लाक मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सचिव, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। ऑनलाइन उपस्थिति और विभाग से इतर थोपी जा रही नई-नई जिम्मेदारियों के लिए ग्राम विकास-ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शुक्रवार को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आवाह्न पर धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सीटी ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ब्लॉक श्यामधर तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष श्यामधर तिवारी ने कहा कि शासन से ग्राम सचिवों पर पहले से ही विभागीय कार्यों का अत्यधिक बोझ है। इसके बावजूद राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आईजीआरएस, जनसुनवाई, स्टेटेवर कार्य, मनरेगा, जलनिधि, पशुपालन, मत्स्य, कृषि सहित कई विभागों के अतिरिक्त कार्य भी उनसे कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सचिवों के पास तकनीकी कार्य, लेखा-परीक्षण, भुगतान प्रक्रिया, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, विभिन्न पोर्टलों पर डाटा अपलोड, योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण तथा सामाजिक न्याय विभाग की जिम्मेदारियां पहले से ही सचिवों के पास हैं। जिला मंत्री राजाराम ने कहा कि सभी विभागीय कार्य संबंधित विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों से ही कराए जाएं। ग्राम पंचायत सचिवों को केवल उनके मूल दायित्वों तक सीमित रखा जाए।
चील्ह में सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने का लिया निर्णय

चील्ह में ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य विभाग के कार्यों के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। 15 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायत सचिव डोंगल को ब्लॉक पर जमा कर सभी कार्य अवरुद्ध करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीयूष दुबे, रजनीश सिंह, पप्पू मोदनवाल, चंदन गुप्ता, उमेश सिंह, विनीत मौर्य, प्रशांत शुक्ला दिलीप विश्वकर्मा उपस्थित रहे। पड़री में पहाड़ी ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपने मूल विभाग से इतर कार्य लेने और आन लाइन उपस्थिति का विरोध जताया। विरोध जताने वालों में मनोज कुमार बिंद, सौरभ त्रिपाठी, आशी दुबे, दीक्षा शुक्ला, पंकज सिंह, लल्लू राम भारती, आदि मौजूद रहे। जिगना में विकास खंड मुख्यालय पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अव्यवहारिक आन लाइन उपस्थित लागू किए जाने और अन्य समस्याओं पर प्रभावी निर्णय लिए जाने के संदर्भ में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान शशिकांत यादव, राकेश तिवारी, बृजेश कुमार सिंह आदि रहे। सीखड़ में सीखड़ के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थित का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सौंपा। इस अवसर पर मुकेश कुमार मिश्रा, सुधीर दुबे, रश्मि सिंह, उमेश यादव, राजेश वर्मा, अर्चना सिंह, सविता यादव, सत्येंद्र यादव, मुकेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

10 दिसंबर से सचिव निजी वाहन का सरकारी काम में नहीं करेंगे प्रयोग

लालगंज में ब्लॉक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय जिम्मेदारियों के साथ लगातार बढ़ाए जाने से अतिरिक्त कार्यों से विकास योजनाओं की गति प्रभावित हो रही है और मूल कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। कहा कि 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। प्रदर्शन में अनिरुद्ध तिवारी, संजय पांडेय, अजय शंकर, भारतेंदु राव, अल्केश मौर्य, कृष्ण लाल, संजीव पटेल, जितेंद्र कुमार, पूजा गुप्ता, महेंद्र माली और साजन विद्यार्थी मौजूद रहे। हलिया में विकासखंड मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में सचिवों से विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने पर विरोध जताते हुए आनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने का विरोध किया। इस दौरान आशीष यादव, कौशलेंद्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर यादव, विनय यादव, आलोक भारती, बालकृष्ण, संदीप मनोज, संतोष, विजय, शैलेन्द्र, अरविंद आदि मौजूद रहे। सक्तेशगढ़ में राजगढ़ विकासखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सचिवों ने मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने पर रोष व्यक्त किया। सचिवों ने इसे अव्यवहारिक बताया। प्रकाश चंद्र दुबे, आलोक कुमार सिंह, सौरभ पांडेय, आशीष कुमार गुप्ता, गोविंद पासवान आदि रहे।
चुनार में वाहन भत्ता, सीयूजी सिम व ग्रेड पे बढ़ाने की मांग
चुनार में नरायनपुर ब्लॉक पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय सचिवों से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराएं अन्य विभागों के कार्य लिए जा रहे जिसके चलते सचिव अपने मूल विभागीय कार्य को संपादित नहीं कर पा रहे है। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी ने वाहन भत्ता, मोबाइल फोन तथा सीयूजी सिम उपलब्ध जाने, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी ग्रेड वेतन 4200 में किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, बबलू गुप्ता, श्वेता कुमारी, पूजा पटेल, शिवम चौधरी, कुलदीप सिंह, विजयपाल मिश्र, विपिन सिंह, पंकज वर्मा, हरिश्चंद्र बिंद, रामदूत विवेक सिंह, पवन कुमार सिंह, जयप्रकाश पटेल, दुर्गेश उपाध्याय, बिरजू प्रसाद आदि रहे। पटेहरा में
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर सुजीत सिंह, श्रीकांतधर, प्रिया पांडेय, शोभा रानी, आद्या प्रसाद ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें