फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन, शीतला मंदिर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को अदलपुुरा व हलिया गड़बड़ा धाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। चिलचिलाती धूप में धाम परिसर में श्रद्धालुओं की भक्ति भाव देखते ही बना।
विज्ञापन

सीखड़ : अदलपुरा स्थित शीतला धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन लगभग डेढ़ लाख के ऊपर भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। ज्यादातर महिला श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कढ़ाही चढ़ाकर कर पूरी-हलुवा व गुलगुला तैयार कर माता को भोग लगाया। भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडिशनल एसपी महेश अत्रि, पुलिस उपाधीक्षक चुनार रामानंद राय, कोतवाल चुनार गोपाल प्रसाद गुप्ता व चौकी प्रभारी अदलपुरा जयदीप सिंह लगे रहे। हलिया : गड़बड़ाधाम स्थित शीतला मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन क्षेत्रीय तथा दूर दराज से आए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर दर्शन किया। कन्याएं जवारी लेकर दर्शन पूजन करने पहुंची।
नवरात्रि पर छानबे क्षेत्र हुआ भक्तिमय
जिगना। नवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र भक्तिमय दिखने लगा है। चारों तरफ माता के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही है। जगह- जगह भजन कीर्तन व प्रवचन के आयोजन किए जा रहे हैं।माता के भक्तों की ओर से अपने- अपने घरों में कलश स्थापित कर नौ दिन का व्रत के साथ ही पूजन-अर्चन शुरु कर दिया गया है। क्षेत्र में अकोढी स्थित कंकालकाली, अरंगी सरपत्ती पहाडी पर नंदजादेवी, विजयपुर स्थित शीतला मंदिर, डेरवा स्थित दुलारो माता के साथ ही श्रीनिवास धाम स्थित दुर्गा मंदिर, भिटरिया, भिलगौर, खम्हरिया कला, विजयपुर, दुर्गा मंदिर ,बाबा बदेवरानाथ आदि स्थानों पर भक्तों की भीड़ लग रही है। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि विजयपुर डेरवा व बाबा बदेवरानाथ परिसर मेंसाफ सफाई के लिए मेठ सहित कुल 18 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें