फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोडीन युक्त के सिरप बेचने वाले एजेंसी संचालक व अन्य की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने के मामले में एंटी नारकोटिक्स टीम ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उनकी तलाश में जुटी है। एक आरोपी दबिश के दौरान पकड़ा गया था। एजेंसी मालिक व अन्य भाग गए थे। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एएनटीएफ टीम सूचना मिलने टीम ने मंगलवार की रात ककरहवा हुआ स्थित गोदाम पर पहुंची। ग्राहक बनकर पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम ने कफ सिरप की मांग की। जिसके बाद गोदाम से कफ सिरप निकला गया। टीम ने मौके से पिकअप में कफ सिरप लाद जा रहे चालक अजीत यादव उर्फ अजय निवासी कोयला बाजार आदमपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया। गोदाम से 109 पेटी में रखे 13074 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की। एजेंसी मालिक व अन्य मौके से भाग गए थे। एंटीनाकोटिक्स टीम ने कटरा कोतवाली में गोदाम के पिकअप चालक अजय कुमार यादव उर्फ अजित निवासी कोयला बाजार आदमपुर वाराणसी, एसएस मेडिकल एजेंसी वासलीगंज घास की गली निवासी सुधांशु चौरसिया, वाराणसी तेलिया बाग निवासी लकी उर्फ मुन्ना के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विवेचना एएनटीएफ को स्थानांतरित कर दी जाएगी। एएनटीएएफ टीम ने ही भागे आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें