आरोप है कि वहां बदमाशों ने लाठी, रॉड से श्यामजी की पिटाई कर दी और शाम चार बजे बेहोशी की हालत में दुकान पर छोड़ गए। कबाड़ी की स्थिति गंभीर देखकर परिजनों ने वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर घर आने के बाद सुबह सात बजे अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पहुंचे और पौनी बैरियर के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सरकारी सहायता की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी पहुंच गई और परिजनों को समझाया।
सीओ चुनार रामानंद राय व तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि भी पहुंचे। व्यवसायी की पत्नी को पेंशन दिलाने व अन्य सरकारी सुविधा दिलाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नक्सल अजय कुमार राय ने कहा कि पिटाई के चलते कबाड़ व्यवसायी की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।