फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नौ साल बाद लौटी वैज्ञानिक बेटी, गांव ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
अदलहाट क्षेत्र के श्रुतिहार गांव में निकले कलश यात्रा में शामिल साइंटिस्ट डॉ० खुशबू सिंह।: सं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अदलहाट। अमेरिका में वैज्ञानिक बनकर गांव का नाम रोशन करने वाली डॉ. खुशबू सिंह के नौ साल बाद पैतृक गांव श्रुतिहार लौटने पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर पुष्पवर्षा की और बेटी के सम्मान में जयकारे लगाए।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच कलश यात्रा गांव की गलियों से होते हुए डीह बाबा मंदिर पहुंची। यहां पूजन, हवन और आरती की गई। खास बात यह रही कि डॉ. खुशबू भी यात्रा में शामिल हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश और पूजन की थालियां लेकर उनका अभिनंदन किया। खुशबू ने चार वर्ष पूर्व कैंसर मरीजों के उपचार के लिए नैनो पार्टिकल पर शोध किया था। उनकी उपलब्धि से गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। पिता विनोद सिंह ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इनसेट :
2.25 करोड़ की छात्रवृत्ति पर किया शोध
डॉ. खुशबू ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च से पांच वर्षीय बीएसएमएस की डिग्री हासिल की। वर्ष 2016 में उनका चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स में शोध के लिए हुआ। शोध के दौरान उन्हें 2.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली। डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने के बाद वह अमेरिका की एक प्रयोगशाला में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें