सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद जिलेभर के शिक्षामित्र सकते में है। शिक्षामित्रों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार और स्कूलों में तालाबंदी शुरू किया। साथ ही ब्लाकों के बीआरसी पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन के कारण शिक्षामित्रों द्वारा संचालित दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में ताले तक नहीं खुले।
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सिटी ब्लाक के अमोई स्थित बीआरसी केंद्र सभी बीआरसी केंद्रों पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूूबे, उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष विनोद सरोज सहित सभी शिक्षामित्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विद्यालयों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना प्रकट किया। जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। विनोद सरोज ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले पर आगे अपील की जाएगी। सुनील सिंह पटेल, शंकर दूबे, रामदेव, दीपेंद्र बहादुर सिंह, मनीष दूबे, राजीव बिंद, शर्मिला सिंह, सुमन यादव, शकुंतला आदि मौजूद रहे। लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती में शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। पूजा जायसवाल, सोनल वर्मा, कमर फातमा, सरिता गुप्ता, रेशमा परवीन, सीमा यादव दि मौजूद रहे। विकास खंड सीखड़ में मंगरहा स्थित बीआरसी पर सर्वेश उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। बैठक में महेश उपाध्याय, श्याम कुमारी, रेखा रानी, शिखा मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, राज बहादुर साहनी, रेशमा सिंह आदि रहे। बीआरसी हलिया में राजेश दूबे की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें कोकिला प्रसाद शुक्ला, ब्रहमधर द्विवेदी, महेंद्र पटेल, गुलाबकली आदि रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में तालाबंदी कर विरोध जताया। खंड शिक्षा अधिकारी किरनबाला सिंह के समझाने के बार विद्यालयों का ताला खुला। छानबे में राजेश मिश्रा, नरायनपुर में राज सिंह, मझवां में परितोष दूबे तथा मड़िहान में दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया।