मिर्जापुर। भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को सात अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि सभी परिषदीय, राजकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएससीई, सीबीएसई बोर्ड के हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक वर्कफ्रॉम होम के तहत डीबीटी, यू- डायस प्लस व अन्य विभागीय कार्य करेंगे।
जिन विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी व रैन बसेरा बनाया गया है। उन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल में तैनात रहेंगे।