मिर्जापुर। एएसजे इंटर कालेज के कक्षा 12 के छात्र विशाल कौशल की बृहस्पतिवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। इस पर एएस जुबिली इंटर कालेज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।
इसके बाद प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी एवं शिक्षकों ने छात्र के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को इसकी जानकारी होने पर विद्यालय परिवार स्तब्ध रह गया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने शोक सभा कर अपने इस होनहार छात्र को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने शिक्षकों के साथ छात्र के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, मो. सरफराज कमर, निजामुद्दीन अंसारी, अमरेश सिंह, राधाकांत त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, डा. रमा शंकर शुक्ल, श्रीश श्रीवास्तव आदि थे।