फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओवरटेक करने में स्कूल बस रोडवेज से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। नदिहार बाजार में सोमवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ओवरटेक करने में रोडवेज बस से टकरा गई। गनीमत रही की स्कूल बस में दो से तीन से बच्चे थे। जो बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन बच्चों को घटना स्थल हटा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव स्थित स्कूल बस सोमवार को बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। नदिहार गांव के पास पहुंची। तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस से ओवरटेक करने में टक्कर हो गयी। गनीमत रही कि स्कूल बस में बच्चे कम थे। जो बाल-बाल बच गए। जानकारी होते ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित निकाला। मौके पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस व स्कूल बस में टक्कर हुई। जिसमें कोई जख्मी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें