फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बांग्लादेशी नागरिक की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश का मामला, रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से जांच के दौरान पकड़ा गया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक मो. रियाज अहमद की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम ने निरस्त कर दिया। अदालत ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रकरण मानते हुए जमानत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन



22 अगस्त 2026 को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर ब्रह्मपुत्र मेल की जांच कर रही थी। इस दौरान एक यात्री संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में पहचान बांग्लादेश के हबीगंज जिले के मजलिसपुर निवासी मो. रियाज अहमद के रूप में की। जांच में उसके पास भारत में प्रवेश और रहने से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा या अन्य यात्रा दस्तावेज नहीं मिला। तलाशी में पुलिस ने एक फोन, 110 रुपये और बांग्लादेश का पता अंकित जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति बरामद की थी। इसके बाद एलआईयू, एटीएस और आईबी की टीमों को भी जांच के लिए सूचना दी गई थी। जीआरपी ने उसके खिलाफ आव्रजन और विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें