जिले के विंग कमांडर संतोष दुबे भारतीय वायुसेना की अपनी 16 सदस्यीय टीम के साथ कन्याकुमारी से कारगिल तक की 4500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकल गए हैं।
यात्रा का उद्देश्य सड़क सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरुकता है। यात्रा 20 मार्च को कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी। रमईपट्टी निवासी संतोष के मित्र आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित वायु सेना के हेडक्वाटर से एयर मार्शल मनीष खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
जिले के सिटी ब्लॉक क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी विंंग कमांडर संतोष दुबे ने इससे पहले 2017 में नासिक से नागपुर तक 1750 किमी साइकिल यात्रा की थी। अप्रैल 2021 में असम से अरुणाचल प्रदेश तक 1200 किमी की साइकिल यात्रा कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी थी। 2024 में पूर्वांचल के विंध्य पर्वत से नदियों को बचाने के लिए 2000 किमी की यात्रा का की थी। विंग कमांडर संतोष दुबे 21 किमी की हाफ मैराथन में 38 बार प्रतिभाग किया है। 42 किमी की फुल राशन में भी एक बार प्रतिभा किया है। संवाद