रोडवेज बस स्टैंड के वर्कशाप पर जाने वाली बसे को सैनिटाइजेशन करते नगर पालिका कर्मचारी।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के निर्देशानुसार बुधवार को रोडवेज परिसर में खड़ी बसों को सैनिटाइज किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन बसों को सैनिटाइज किया गया जो श्रमिक ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
पूरे रोडवेज परिसर व बसों के अंदर बाहर सभी जगह सैनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्रों में भी सैनिटाइजेशन हुुआ। माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज, कांशीराम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ,बीएलजे इंटर कॉलेज एवं राजस्थान इंटर कॉलेज में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसी क्रम में जिला न्यायालय में भी स्वच्छ भारत मिशन की टीम के द्वारा प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार को भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी के साथ साथ स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शिवम जायसवाल के नेतृत्व में तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा , गिरधर के चौराहा इत्यादि स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया। इसके अतिरिक्त जोनल प्रभारी संजय श्रीवास्तव द्वारा नगर में वार्ड वाइज फागिंग का कार्य जारी है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन से कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, रोहित जायसवाल, राजन मौर्य, आकाश चौधरी ,राकेश यादव सफाई नायक सुनील चौधरी अपने कर्मचारियों सहित उपस्थित रहे।