चुनार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना योद्धा के रुप में सम्मानित होने के बाद स्वयंसेवकों
- फोटो : MIRZAPUR
चुनार। राष्ट्रीय स्वयं संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया। जिला संघ चालक देवी प्रसाद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संतोष वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्रम व मास्क देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिला संघ चालक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की इस जंग में स्वास्थ्य कर्मी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन कर्म योद्धाओं द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल दूसरों के हिफाजत करने का कार्य किया जा रहा है, इनका यह कार्य प्रसंशनीय एवं पूज्यनीय है। कोरोना कर्म योद्धाओं का सम्मान नगर संघ चालक जितेन्द्र कुमार, नगर कार्यवाह विवेक सिंह, सह नगर कार्यवाह आलोक जौहरी, विद्यार्थी कार्यवाह यशशक्ति, शारीरिक प्रमुख रितेश, नगर प्रचारक रजनीश आदि ने किया ।