मिर्जापुर। जिले के कछवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान टीम ने पनीर और मिठाई के चार नमूने भी लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नारायण झा के नेतृत्व में टीम ने कछवां के खैरा, जमुआ व कछवां के कई प्रतिष्ठानों की जांच की। उनमें बर्फी, पनीर, गुलाब जामुन व छेना का नमूना लिया गया। उनको जांच के लिए भेजा गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को जागरूक करते हुए सफाई व शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्य, ओंकारनाथ यादव, भइयालाल प्रजापति, विवेक कुमार मौर्य व संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डा. मंजुला सिंह ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।