फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शंकराचार्य के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धर्म और जाति के नाम पर भाजपा सरकार में आई। पहले अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया अब हिंदू और साधु संतो को निशाना बना रहे हैं। सपा शंकराचार्यें के साथ है। भाजपा सिर्फ लड़ाने का कार्य कर रही है। नगर की सड़कों की हालत दयनीय है। उस पर ध्यान नहीं जा रहा है। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कही।
विज्ञापन

विंध्याचल काॅरिडोर में सरकार ने दोहरा चरित्र दिखाया। विंध्याचल में मुआवजा सर्किल रेट का दोगुना ही दिया। वाराणसी में चार गुना दिया जा रहा है। मकान और दुकान तोड़कर लोगों की रोजी-रोटी छिन ली गई। लोग बेघर हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में श्री ज्योतीर्मठ बद्रीकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पालकी संगम स्नान के लिए जाने पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर पालकी रोककर उन्हें अपमानित किया। उनके शिष्यों की शिखा पकड़कर घसीटा। पिटाई की। अब शंकराचार्य से शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। जबकि षड्यंत्र में शामिल लोग आज तक अपनी शिक्षा का प्रमाण पत्र नहीं दे पाए हैं। मणिकर्णिका घाट पर बने विग्रहों, अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का नष्ट कर दिया गया और दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अहिल्याबाई होल्कर का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है। सपा सनातन का ढोंग नहीं करती है न ही सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर रमेश ओझा, अशोक सिंह, रामजी मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें