मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित अखाड़ाघाट पर जलज विंध्य डॉल्फिन सफारी का स्थल का प्रभागीय वनाधिकारी ने मंगलवार को शुभारंभ किया। डीएफओ ने गंगा प्रहरियों और नाविकों को जलीय प्रजातियों के रेस्क्यू, पहचान और आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्राथमिक उपचार के लिए गंगा प्रहरियों और नाविकों को प्रशिक्षित किया।
मंंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की तरफ से देशभर में स्थापित 25 जलज केंद्रों का औपचारिक उद्घाटन किया। इसी के उपलक्ष्य में प्रभागीय वनाधिकारी ने राकेश कुमार ने भी विंध्याचल स्थित आखाड़ा घाट पर जलज विंध्य डॉल्फिन सफारी का स्थल शुभारंभ किया। जलज परियोजना के तहत संचालित आठ नौकाओं पर अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों (लाइफ जैकेट व लाइफ बॉय रिंग) तथा सुसंगठित अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था (वॉटर हायसिन्थ डस्टबिन) से सुसज्जित नौकाओं पर सवार गंगा प्रहरी और नाविक रैली निकालकर लोगाें को जागरूक किया।