मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में से नौ पर समाधान दिवस पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं किया गया। थाना समाधान दिवस पर कुल 157 शिकायतें आईं। इनमें से 21 ही निपटारा हो पाया। बारिश के चलते फरियादी भी कम पहुंचे। थानों पर ज्यादातर जमीन संबंधी मामले आए।
समाधान दिवस पर शहर कोतवाली में छह में तीन, कटरा में 21 में दो, विंध्याचल में 14 में से तीन, चील्ह में 13 में से एक, कछवां में 22 में से सात, लालगंज में छह में से एक, हलिया में 11 में से दो, चुनार में आठ में से एक, अदलहाट में आठ में से एक मामले का निपटारा हुआ। देहात में आए नौ, पड़री में पांच, जिगना में आठ, ड्रमंडगंज में 10 , संतनगर में एक, जमालपुर में दो, अहरौरा में 10, राजगढ़ में छह और मड़िहान में आए सात मामलों में एक का भी मौके पर निपटारा नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शहर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के निपटारे के लिए उन्होंने कोतवाल नीरज पाठक व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। हलिया थाने में तहसीलदार लालगंज तरुण प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिगना में एसडीएम भरत लाल सरोज ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मड़िहान में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जमालपुर मे थानाध्यक्ष विजय कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मड़िहान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने संतनगर थाने में लोगों की समस्याएं सुनीं। चील्ह थाने में सीओ सदर अमर बहादुर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। चुनार कोतवाली में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ड्रमंडगंज में एसडीएम लालगंज आशाराम वर्मा ने लोगों ने शिकायतें सुनीं।