मिर्जापुर। गायत्री परिवार मिर्जापुर के प्रमुख एवं रचनात्मक केंद्र ओझला के ट्रस्टी सालिक राम (72) का शुक्रवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गायत्री परिवार सहित सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। उपजोन समन्वयक पं. रामशंकर द्विवेदी, इंद्रजीत शुक्ला, जयनारायण दुबे, हरिमोहन यादव, विनोद यादव (अधिवक्ता), पूर्व सभासद विनोद मौर्य समेत अन्य लोगों ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पं. रमाशंकर द्विवेदी ने कहा कि सालिक राम ने गायत्री परिवार के माध्यम से समाज में धार्मिक और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।