फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गैरहाजिर रहे दो डाॅक्टरों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा ने शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र के सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद करते हुए अस्पतालों में सफाई और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी में डॉ. कौशलेंद्र और डॉ. प्रीति गैरहाजिर थी। सीएमओ ने दोनों डॉक्टरों के वेतन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने ख़ोराडीह ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। वह टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और बच्चों का चेकअप कराया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. कौशलेंद्र और डॉ. प्रीति गैरहाजिर रहीं। इस पर उन्होंने दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध के मद्देनजर सीएचसी के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई हैं। इसलिए सभी चिकित्सक अलर्ट रहें। सर्जिकल और मेडिकल वार्ड को साफ सुथरा रखें। साथ ही संवेदनशील गांवों में संचारी रोगों की रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक डॉ. पवन कश्यप, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. संतलाल, सत्येंद्र सिंह, नीरज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें