फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मर रजिस्ट्री और फेमिली आईडी में सुधार नहीं होने पर जिम्मेदारों का रुकेगा वेतन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चेतावनी के बावजूद फॉर्मर रजिस्ट्री और फेमिली आईडी में अपेक्षित सुधार नहीं आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर संबंधित बीडीओ, एडीओ और पंचायत सहायक का नवंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि निवेश और आपदा संबंधी अन्य लंबित मामलों के भुगतान करने के लिए भी कहा। उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी साधन सहकारी समितियों पर पंचायत व ग्राम सचिवों की ड्यूटी लगाई जाए। समितियों पर उर्वरक लेने आ रहे किसानों की कागजी कार्यवाही करते हुए उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाई जाए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक दिन बनाए गए फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति सभी बीडीओ एकत्रित करते हुए निदेशक कृषि को उपलब्ध कराएंगे। सरकारी राशन की दुकानों के कोटेदार भी यह सुनिश्चित करें। जो राशन लेने आ रहे हैं उनकी फैमिली आईडी फॉर्मर रजिस्ट्री देखते हुए ही उन्हें राशन दिया जाए। साधन सहकारी समितियों पर जो किसान खाद लेने आ रहे हैं फैमिली आईडी/फॉर्मर रजिस्ट्री की छायाप्रति देखने के बाद ही उन्हें उर्वरक दिए जाएं। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम वि/रा अजय सिंह, उप कृषि निदेशक विकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एआर को-आपरेटिव अमित पांडेय सहित सभी एसडीएम व बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें