फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धूमधाम से मनाया सहस्त्रबाहु अर्जुन का प्रकटोत्सव

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---कसेरा समाज नवयुवक एवं महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व आ
विज्ञापन
मिर्जापुर। कसेरा समाज नवयुवक समिति एवं महिला समिति की ओर से सोमवार को झांवागढ़ स्थित कसेरा अतिथि भवन में भगवान राज्यराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी, वीरांगना मानवती हैहयवंशी और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और आरती से हुआ। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसेरा और ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश चंद्र कसेरा ने दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन

बच्चों ने राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के स्वरूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के पराक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कसेरा समाज के बर्तन व्यवसायियों और समाज के उत्थान पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव नाथ हैहयवंशी ने कहा कि प्रदेश में समाज के करीब 20 लाख मतदाता हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 75 जिलों में संगठन विस्तार के लक्ष्य के तहत अब तक 52 समितियां गठित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विनीता सिंह कसेरा, ज्योति कसेरा, अतिन कसेरा, रुपेश वर्मा, नितेश कसेरा, नितिन कसेरा, विकास, रविंद्र कुमार, राजा बैजनाथ कसेरा, सीता देवी, डॉ. सुरभि कसेरा और डॉ. अभिजीत कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें