हैरतअंगेज करतब दिखलाने वाले युवक को शील्ड देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि।-सोशल मीडिया।
राजगढ़। छठ पूजा के बाद खोराडीह गांव में आयोजित कार्यक्रम में तिसुही गांव के युवक ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को चकित कर दिया। तिसुही बाहुबली के नाम से मशहूर युवक ने महज 13 सेकंड में हाथों से 52 नारियल फोड़कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके बाद कंधे पर मोटरसाइकिल उठाकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया।
युवक हरा नारियल सिर से तोड़ने, दांतों से 70 किलो तक वजन उठाने और कनिष्ठा अंगुली से भरा गैस सिलिंडर उठाने का करतब भी दिखाता है। उसे ईंट तोड़ने में भी महारत हासिल है। युवक का दावा है कि वह 27 सेकंड में 101 नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड बना चुका है। अब दीपनगर में 501 नारियल फोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम ग्राम प्रधान महेश प्रसाद की ओर से छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान जगदीश सिंह, नित्यानंद सिंह, अजय तिवारी, धर्मेंद्र भारती, राजेश सोनकर, मिंटू मिश्रा, संजय सोनकर, दिलीप सोनकर, प्रमोद सिंह और अशरफ अली आदि मौजूद रहे।