नारघाट स्थित शहीद उद्यान में बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद किया।
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय इतिहास में शहीदों की कुर्बानी को बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता है। जबकि काकोरी ट्रेन लूटकांड से अंग्रेजी हुकूमत को झकझोरने के कारण क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और रोशन सिंह को फांसी दी गई। अतिथि शहीद उद्यान प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष शिवलाल अवस्थी ने क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिला महासचिव रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि क्रांतिकारियों की भांति भारत माता की रक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए। रोहित वर्मा, विनय यादव, विष्णु मोदनवाल, श्याम सोनी, सोनू अहमद अंसारी, विवेक त्रिपाठी, रंजीत पांडेय, शनि यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री लाला लाजपत राय स्मारक साहित्य सदन और शहीद उद्यान प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्र ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान प्रमोद चंद्र अग्रवाल, वीरेश त्रिपाठी, नरेंद्र देव पांडेय, मुहम्मद चांद, सभासद जावेद और सलिल मौजूद रहे।