फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्यन इलेक्ट्रानिक ने 21 रन से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम में युग तुलसी पं रामकिंकर उपाध्याय मेमोरियल चैलेंज कप 2021 के फाइनल में आर्यन इलेक्ट्रॉनिक की टीम ने काशी स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी को 21 रनो से हरा दिया। मैच का उद्घाटन पूर्व चीफ इंजीनियर अरुण सिंह व कछवां मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे ने किया।
विज्ञापन

टास जीतकर आर्यन इलेकट्रानिक की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। ओपनिंग करने उतरे बृजेश ने 16 गेंद पर दो छक्के और चार चौके की मदद से 35 रन बना कर चंदन के गेंद पर कैच आउट हो गए। बाबू भी चंदन के गेंद पर जीरो रन पर आउट हो गए। इंदल पांच गेंद में छह रन, रवि पाल ने नौ गेंद पर 19 रन, राघवेंद्र ने चार गेंद में सात रन बनाए। पूरी टीम 111 रन पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी करते हुए चंदन ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए। पीके ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी की तरफ से चंदन ने 18 गेंद पर दो छक्के एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। रवि ने दो छक्के की मदद से 18 रन, लालू ने चार गेंद पर तीन चौके एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। पूरी टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई। विवेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। प्रमोद ने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रवि पाल को दिया गया। अंपायर सुजीत सिंह और वैभव सिंह, स्कोरर अंकित सिंह, कमेंटेटर त्रिपुरारी सिंह रहे। इस दौरान भोले सिंह, सनी सिंह, विशाल राय, अमरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, मनोज पांडेय, मनोज सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, विवेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें