फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मात्र तीन केंद्रों पर ही होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के तहत धान खरीद 28 फरवरी तक होनी थी लेकिन शासन ने इसके पूर्व ही खरीद केन्द्रों को बंद कर दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सनंजय सिंह के मुताबिक तीन क्रय केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी केंद्रो पर धान खरीद बंद कर दिया है। धान विक्रय के लिए पोर्टल पर पंजीयन पर रोक लगाते हुए पोर्टल लाक कर दिया गया है। अब खाद्य विभाग की मंडी समिति मिर्जापुर और अहरौरा तथा भारतीय खाद्य निगम मंडी समिति में ही धान की खरीद हो सकेगी। जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100.05 फीसद धान की खरीद हो चुकी है। पहली बार 41213 किसानों से धान खरीद की गई है। शासन ने लक्ष्य में कटौती करते हुए उसे 261250 एमटी से घटाकर 2,10,000 एमटी कर दिया है, इसके सापेक्ष मंगलवार तक 210106 एमटी धान की खरीद की गई है। इसके पूर्व धान खरीद के लिए प्रशासन ने सौ क्रय केंद्र बनाया था। इसमें खरीद के लिए पहले 261250 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। खाद्य विभाग के 19 क्रय केंद्र पर 79585 एमटी, पंजीकृत समिति के छह क्रय केंद्र पर 8441 एमटी, एफपीसी के 14 क्रय केंद्र पर 15149, मंडी समिति के दो क्रय केंद्र पर 3546 एमटी, पीसीएफ के 21 क्रय केंद्र पर 45416 एमटी, यूपी एग्रो के 10 क्रय केंद्र पर 5853, नैफेड के 15 क्रय केंद्र पर 25640 एमटी, एनसीसीएफ के 12 क्रय केंद्र पर 24343 एमटी तथा भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर 2129 सहित 210106.51 एमटी धान खरीद हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 100.05 प्रतिशत है। तीन क्रय केंद्रों को छोड़कर सभी पर धान खरीद बंद कर दिया है। वर्तमान समय में केवल खाद्य विभाग के मंडी समिति मीरजापुर और अहरौरा तथा भारतीय खाद्य निगम मंडी समिति में ही धान खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें