फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पथरीली राहों पर दौड़कर विनय ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत

विज्ञापन
राष्ट्रीय एथलेटिक्स में रजत पदक विजेता विनय कुमार।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। गांव की पथरीली सड़कें और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियां विनय के हौसले को नहीं डिगा सकीं। खेतों में पिता का हाथ बंटाने के बाद इन्हीं रास्तों पर दौड़कर अभ्यास करने वाले किसान के बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

अयोध्या में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स में शुक्रवार को धुरिया गांव निवासी विनय कुमार ने अंडर-17 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। यह दूरी 8 मिनट 44 सेकंड में पूरी की।
विनय ने यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले प्रदेशीय प्रतियोगिता में 8 मिनट 27 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। धुरिया गांव निवासी किसान सुभाष चंद्र के बेटे विनय जय हिंद विद्या मंदिर अहरौरा में कक्षा 10 के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों में सबसे छोटे विनय ने खेती में पिता का हाथ बंटाने के साथ ही गांव की पथरीली सड़कों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों पर दौड़कर अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें