फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अवैध टेंपो और ई-रिक्शा के खिलाफ चलाएं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीओ विशाल कुमार ने ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक व अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा और टेंपो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने परिवहन व पुलिस विभाग को भी अभियान चलाकर वाहनों पर टेप लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि ढाबों का निरीक्षण करें और पार्किंग व्यवस्था नहीं होने पर नोटिस जारी करें। उन्होंने प्रभारी यातायात से कहा कि ई-रिक्शा व टेम्पो के विरूद्ध अभियान चलाते हुए रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।
सीडीओ ने ईओ नगर पालिका परिषद से कहा कि कूड़ा स्थल चिह्नित कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने एआरटीओ व प्रभारी यातायात से कहा कि मुख्य मार्गों पर वृहद अभियान चलाकर लोगों को सड़क के किनारे बड़े वाहन न खड़ा करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शहर में सबसे अधिक व्यस्त सड़क की सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए से कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला कराकर उन्हें रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दें। सभी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जो भी व्यक्ति अथवा छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी बीके पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें