फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया को लेकर किसानों में मचा हायतौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धान रोपाई के बाद अब किसान यूरिया के लिए परेशान है। क्षेत्रों में स्थित साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद बताया जा रहा है। बाजार में खुले प्राईवेट उर्वरक की दुकानों से काला बाजारी का यूरिया खरीद किसान खेतो में छिड़काव के लिए विवश हैं। जिला कृषि विभाग की माने तो जिले में इस वर्ष सीजन के दौरान धान समेत अन्य फसलों के लिए 121363 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें लक्ष्य 84386 के सापेक्ष 91981 हेक्टयर धान की रोपाई की गई है। किसान धान की रोपाई तो कर दिए अब यूरिया के अभाव में अधिकांश फसले पीले पड़ते जा रहे हैं। यूरिया के लिए किसान साधन सहकारी समिति के चक्कर तो लगा रहे है पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लालगंज, उपरौध क्षेत्र के किसान धान की रोपाई करने के उसमें खाद की छिंटाई करने के लिए बाजार और साधन सहकारी समिति पहुंचकर खाली हाथ लौट रहे हैं। किसानों का मानना है कि यदि समय से खाद की छिंटाई नहीं होगी तो इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ सकता है। समिति पर यदि कुछ यूरिया की खेप पहुंच भी रही है तो वह सुबह होते-होते बंदरबाट हो जा रही है। रानीबारी, नेवढ़िया, मानिकपुर, लालगंज, जगदीशपुर, बनवारी, निनवार, गगहरा, रेही, कोठी, तुलसी, बामी, लहंगपुर, राजापुर, मड़वा, मझियार, लालापुर, कठवार, दुबार, उसका, कोलकम, जैकर, खैरा, तिलांव, रजई व गंभीरापुर आदि गांव के किसान परेशान हैं। संहिता के किसान राजेश कुमार का कहना है कि साधन सहकारी समिति और बाजार में दोनों स्थानों पर यूरिया नहीं मिल रही है। जीवन लाल दुबे का कहना है कि खाद किसानों की प्रमुख समस्या बनी हुई है। धान की खेती तो हुई पर यूरिया के अभाव में फसल जोर नहीं पकड़ रहा है। चुनार, नगर स्थित दरगाह शरीफ साधन सहकारी समिति पर सोमवार को यूरिया लेने पहुचें क्षेत्र के किसानों ने केंद्र बंद रहने पर किसानो ने जमकर हंगामा मचाया। क्षेत्र के बिजुरही, बाराडीह, बल्लीपुर, रूहेलपुर व शिवपुर के किसान केन्द्र पर रविवार को यूरिया आने की जानकारी होते ही भारी संख्या में किसान केंद पर आ डटे। काफी देर बाद भी जब केंद्र न खुला तो किसानों से वहां हंगामा मचाना शुरु कर दिया।यूरिया के लिए आए किसानों में सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक, राम दुलार सिंह, कन्हैया, जगदीश आदि का कहना है कि केंद्र प्रतिदिन नहीं खोला जाता है। जिससे यूरिया के लिए आने वाले किसानों को भटकना पड़ता है। एडीओ सहकारिता राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से किसानों को यूरिया वितरित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति के अनुसार जिले में सहकारिता के लिए 17612 लक्ष्य के सापेक्ष 12333 व निजी 3885 के सापेक्ष 1870 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें