फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली रायल, विंध्याचल शिवालिक ने जीते मैच

Wed, 23 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोफेसर इंचार्ज प्रो आरपी शुक्ला ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और वॉलीबाल को उछाल कर किया।
विज्ञापन


मंगलवार को अरावली रायल, विंध्याचल टक्कर और शिवालिक वारियर ने अपने अपने मैच जीते।
 
प्रोफेसर ने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों से विद्यार्थियों में टीम भावना और नेतृत्व का विकास होता है।  

मंगलवार को वॉलीबाल का पहला मैच अरावली रायल और अरावली पैंथर्स के बीच हुआ। जिसमें अरावली रायल 2-0 से विजयी रहा।

इस दौरान जिज्ञासु, कौशिक, आदित्य, सिद्घार्थ आदि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान सुजीत और सतीश शुक्ला ने रेफरी की भूमिका निभाई।

 इसके बाद दूसरा मैच विंध्याचल टक्कर और विंध्याचल राइडर के खिलाड़ियों के बीच हुआ। मैच में रोहित और चंद्रजीत ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिसमें विंध्याचल टक्कर ने 2-0 से मैच को जीत लिया। मंगलवार को तीसरा मैच शिवालिक वारियर और शिवालिक टाइगर के बीच खेला गया। जिसमें शिवालिक वारियर ने 2-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में पारितोष जायसवाल और दीपू ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान चेयरमैन डा. त्रियुगी नाथ, डा मनोज कुमार सिंह, डा यशवंत सिंह, विजय कृष्णा, विजय कुमार सिंह, डा महेंद्र सिंह, डा              एसपी सिंह, अवधेश, डा राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें