जीडी बिनानी काॅलेज में मतदान 23 सितंबर को प्रात: आठ बजे से आरंभ हो जाएगा। मतदान के लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। काॅलेज और जिला प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार शुक्ला और एसडीएम सदर राजकुमार ने मंगलवार को काॅलेज का निरीक्षण किया।
जीडी बिनानी के निर्वाचन अधिकारी डा. केके चौरसिया ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए दो गेट बनाए गए हैं।
जिससे छात्र मतदान के लिए प्रवेश करेंगे। बताया कि मुख्य गेट और साइकल स्टैंड की तरफ से उत्तर दिशा में कार्यालय की तरफ से प्रवेश द्वार बनाया गया है।
बता दें नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष में तीन, महामंत्री में तीन, पुस्तकालय मंत्री पद पर चार, वाणिज्य संकाय के लिए चार और कला संकाय पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण भी उसी दिन होगा।