फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोटरी क्लब मिर्जापुर ने सरस्वती विद्या मंदिर को भेंट किए 37 पंखे

विज्ञापन
रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर को पंखे भेंट करते सेक्रेटरी विक्रम जैन, सोशल
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर को एंडोमेंट फंड से 37 पंखे भेंट किए। कहा कि इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र रहे। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. कुलदीप पांडेय ने रोटरी क्लब मिर्जापुर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विधायक और श्याम बिहारी खंडेलवाल ने फीता काटकर पंखों का लोकार्पण कर विद्यालय को समर्पित किया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल तथा सचिव विक्रम जैन ने किया। इस अवसर पर कुलदीप खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं जीवन मूल्यों पर प्रेरक विचारों से अवगत कराया। संचालन शुभम अग्रवाल ने किया। अंत में सचिव विक्रम जैन ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार व उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. ओम शंकर गुप्त, आशुतोष अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल सहित रोटरी क्लब मिर्जापुर के अनेक सदस्य एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें