फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिकित्सकीय अवकाश के लिए कक्ष निरीक्षकों को सीएमओ से लेना होगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में 24 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हो चुका है। अब प्रश्नपत्रों का वितरण हो रहा है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसी के साथ ही कक्ष निरीक्षक की लगी ड्यूटी कटवाने भी लोग पहुंच रहे हैं। बीएसए समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र लाने पर ही ड्यूटी से काम कटने पर विचार होगा।
विज्ञापन

जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर 72475 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 3572 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई हैं। अब बहुत से कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि सीएमओ से जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। अभी फिलहाल कोई ड्यूटी नहीं काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें