फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्षतिग्रस्त हैं 200 से ज्यादा शिवालयों के रास्ते, छह दिन में कैसे होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के चार सहित जिले भर में 200 से ज्यादा शिवालयों तक जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। नगर की खोदी गई सड़कों पर चलना मुश्किल, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। शासन और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी सड़कों की हालत नहीं सुधरी। छह दिन बाद सावन शुरू होते ही आस्थावानों का रेला उमड़ने लगेगा। ऐसे में कीचड़ और पानी भरी सड़कों पर कांवड़ियों और शिवभक्तों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

तीन दिन बाद 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। 14 जुलाई को पहला सोमवार पड़ रहा है। वहीं, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के नाम पर कोई कदम नहीं उठाए गए। नगर में श्री ताड़केश्वर महादेव मंदिर, श्री पंचमुखी महादेव मंदिर और बूढ़ेनाथ मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ता है। तीनों मंदिरों के रास्ते सीवर लाइन के लिए खोद दिए गए हैं। बारिश होने से कीचड़ और जलभराव के साथ कई जगह सड़कें धंस गई हैं। ऐसे में शिवभक्तों को मुशीबत का सामना करना पड़ेगा। विंध्याचल क्षेत्र में शिवपुर स्थित श्रीरामेश्वरम महादेव मंदिर का रास्ता भी खराब है।
इसी तरह जिगना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगा का जल लेकर लोग बाबा बदेवरानाथ, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव, हरगढ में विमलेश्वर महादेव, नदिनी के बूढेनाथ महादेव, चेहरा के परशुराम पुरी, गौरा के नगरीनाथ मंदिर में अभिषेक करने जाते हैं। इन मंदिरों के रास्ते गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग खस्ताहाल होने से कोटार शिव धाम जाने वाले भक्तों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

वर्जन-
- शिव मंदिर जाने वाले और कांवड़ यात्रा वाले मार्गों गड्ढे भरने का काम कराया जा रहा है। जल्द ही सभी रास्ते दुरुस्त करा दिए जाएंगे। - एके पांडेय, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो, पीडब्ल्यूडी

- नगर की जिन सड़कों की खोदाई जल निगम की ओर से कराई गई है, उनकी मरम्मत भी वही कराएगा। स्ट्रीट लाइट और सफाई की व्यवस्था नगर पालिका करा रही है। - जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें