फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़कों पर भरा पानी, कीचड़ आना-जाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/कछवां। जिले के लालगंज के कटाई और कछवां के सेमरी गांव में सड़कों पर जलभराव हो गया है। वहीं, कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लालगंज के तिलाव मार्ग पर जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के प्रवेश द्वार पर ही सड़क पर पानी भरा हुआ है। गांव ब्रह्मदत्त सिंह, विजय बहादुर सिंह, विश्वनाथ सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह और रामचंद्र लालचंद ने बताया कि यह सड़क दस साल पहले बनाई गई थी।
मरम्मत के अभाव में यह खस्ताहाल हो गई है। वहीं, नाली नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि यदि संबंधित विभाग से प्रस्ताव मिलता है, तो सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

कछवां : मझवां ब्लॉक सेमरी गांव में भी लोग जलभराव से लोग परेशान है। भैंसा रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण मार्ग बंद होने से लोग बरैनी-सेमरी-भैसा मार्ग से वाराणसी आते-जाते हैं। सेमरी गांव में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह बजरडीहा-धनन्नुपुर मार्ग और पसियाही मार्ग भी जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें