फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी की करेंट से मौत, विरोध में चक्काजाम

Thu, 30 Apr 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर इलाके में मंगलवार की दोपहर टूटे तार को खंभे पर चढ़ कर जोड़ते समय एक संविदा कर्मी की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। तार जोड़ने के दौरान बिजली आपूर्ति करने से हादसा होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची  विंध्याचल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे से नाराज परिवार के लोगों ने मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग पर राजापुर गांव के पास बीच रास्ते में शव रख कर सड़क जाम कर दिया। जामकर्ता मुआवजा देने तथा जेई, ठेकेदार एवं फीडर कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एक घंटे तक चले जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगाें ने जाम समाप्त किया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर निवासी पुनवासी 31 वर्ष तीन वर्ष से विंध्याचल फीडर पर संविदाकर्मी के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार को वह देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव में विद्युत पोल पर चढ़ कर टूटे तार की मरम्मत कर रहा था तभी फीडर पर तैनात कर्मचारी ने आपूर्ति चालू कर दिया। इससे पुनवासी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसते हुए जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां देर रात संविदा कर्मी ने दम तोड़ दिया। परिवारी जनों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के जेई और ठेकेदार की लापरवाही के चलते पुनवासी की जान गई है। यह भी आरोप लगाया गया कि शटडाउन के बावजूद विद्युत आपूर्ति को किसके इशारे पर चालू किया गया इसकी जांच कराते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। मृतक के एक पुत्र और पुत्री हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें