फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के पुर्नगठन पर हुआ विचार

Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा व्यापार मंडल की बैठक शिव मंदिर पर बुधवार को हुई। जिसमें बाजार की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन के पुर्नगठन पर विचार किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मई से बुधवार को साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू किया जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थान का चयन करके मूत्रालय बनाने पर भी विचार किया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश चौधरी, उपाध्यक्ष गोविंद शंकर ओझा, महामंत्री सुमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, मंत्री अमरनाथ गुप्ता, राजेश केशरी, हामिद अली, संरक्षक डा. ओमकार नाथ जायसवाल, रामचंद्र पाठक, मुरारी केशरी चुने गए। बैठक की अध्यक्षता डा. ओमकार जायसवाल और संचालन सुमित जायसवाल ने की। बैठक में डा. संतोष मिश्रा, अशोक गुप्ता, मल्लू सेठ, संजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें