फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः बरसात होते ही खुली पोल, सड़कों में हो गए होल

विज्ञापन
पाडेंयपुर मार्ग पर सड़क पर गड्ढे। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सड़कों की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है। बरसात होते ही सड़क निर्माण की पोल खुल गई है। अधिकांश सड़कों में गड्ढा हो गया है। कई स्थानों पर तो सड़क धंस गई है। हालत ये हो गई है कि सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। बारिश का पानी भरा होने के कारण सड़क पर गड्ढों का आकलन नहीं हो पाता, इसके चलते राहगीर सड़क पर गिर जा रहे है।
विज्ञापन

नगर में सड़कें पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की ओर से बनवाई गई है। पुरानी सड़कें तो दिन प्रतिदिन और क्षतिग्रस्त होती चली जा रही है, जो नई सड़के बनी हैं। उनकी भी हालत बारिश के चलते दयनीय हो गई है।
सड़कों पर पानी लगते ही तारकोल से गिट्टी निकल जा रही है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील होती चली जा रही है। इस समय नगर की कोई भी ऐसी सड़क नहीं है, जिसमें गाड़ियां हिचकोले न खाएं। नगर के रतनगंज से संगमोहाल मार्ग पर कई गड्ढे है। लालडिग्गी से मुकेरी बाजार मार्ग पर तो एक जगह सड़क ही धंस गई है। जोगियाबारी से सारीपुर मार्ग तो कई महिनों से क्षतिग्रस्त है। बारिश के बाद सड़क की हालत बद्तर हो गई है। अनगढ़ रोड, सारीपुर-बीरशाहपुर मार्ग आदि कई सड़के बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पता चलता है कि सड़कों की गुणवत्ता में खेल किया जाता है। इसके चलते एक सीजन के बरसात में सड़क खराब हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें