मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें कर-करेत्तर, मुख्यदेय, राजस्व वसूली तथा आईजीआरएस सहित मुख्यमंत्री पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आबकारी, नगर पालिका, वाणिज्यकर, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, परिवहन सहित अन्य सभी विभागों की वसूली की समीक्षा की। उन्होंने वसूली बढ़ाने व समय रहते लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार तहसीलों में नायब तहसीलदारवार वसूली की समीक्षा की।
कहा कि उप जिलाधिकारी अपने स्तर पर अमीनवार वसूली की साप्ताहिक समीक्षा करें व वसूली के लक्ष्य को पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के पोर्टल से प्राप्त शिकायतें, आईजीआरएस व अन्य स्तर से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से निस्तारण कराएं। यदि किसी का डिफाल्टर पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी सहित सभी संबंधित एसडीएम व अधिकारी उपस्थित रहे।