फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत 

Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया इलाके में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रक ट्रैक्टर के बीच हुए टक्कर में दो लोगाें की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार सोनभद्र से शव का दाह संस्कार करने मिर्जापुर के चील्ह घाट पर आ रहे थे। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

सोनभद्र के पूरवार गांव निवासी डंगर (60) की मंगलवार को बीमार होने पर  मौत हो गई। जिसके शव का दाह संस्कार करने के लिए सोनभद्र के कई गांवों के लोग ट्रैक्टर से मिर्जापुर जिले के चील्ह घाट पर आ रहे थे। ट्रैक्टर पर 30 लोग सवार थे।     मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर जैसे ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर के ट्राली में टक्कर मार दिया। जिससे ट्राली पर सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां देखते ही चिकित्सक ने चेखुरी प्रसाद (70) निवासी भैसवार थाना घोरावल सोनभद्र व रामअवतार (65) निवासी पूरवार घोरावल सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामसूरत (40) निवासी मगरदहा कर्मा सोनभद्र, रामबरन (50) निवासी टेढ़े, राजाराम (50) निवासी मगरदहा, रामजी (30) निवासी मधक्न समेत अन्य लोगों को    इलाज चल रहा है। वहीं आंशिक रूप से घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया।  पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें