फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ट्रांसफार्मर खराब चुनार क्षेत्र में बिजली गुल

Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : electricity
विज्ञापन
क्षेत्र के पिरल्लीपुर पावर हाउस का 132 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को इलाके में हुई तेज बारिश के चलते खराब हो गया। बिजली कटौती के चलते नगर क्षेत्र सहित 30 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। स्थानीय लोगों को बिजली कटौती के चलते खासी परेशानी हुई। बिजली कटौती के चलते रोजेदारों को भोर में पानी नही मिल पाया और उनको सहरी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली कटौती के कारण लोगों में रोष दिखा।
विज्ञापन



चुनार तहसील क्षेत्र में पिरल्लीपुर पावर हाउस से क्षेत्र के नगर सहित 30 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन तेज बारिश के चलते शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिसके चलते पूरी रात बिजली कटी रही। बिजली कटौती के चलते उमस और भीषण गर्मी से नगरवासी पूरी रात करवट बदलते रहे।


बिजली कटौती से चुनार के नगर और लगभग 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार  दोपहर बाद किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो लोगाें ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को पानी मिल सका।
विज्ञापन



बता दें कि चुनार में पेयजल आपूर्ति विद्युत आधारित है, वैसे भी अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल है। बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिक डा. सत्यवान श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, राम राज पटेल, वसीम राइन, यासिन राइन ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली समस्या को पटरी पर लाने की मांग की है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें