फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: तिलक से घर जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत; मची चीख-पुकार

Sun, 08 Feb 2026 11:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: सड़क हादसे में दो लोगों की माैत की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: रानीबाग–जमालपुर रोड स्थित जय पट्टी गांव के पास रविवार की रात साढ़े 10 बजे तिलक समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि जमालपुर कस्बा निवासी विवेक मौर्या (22) पुत्र विरेंद्र मौर्या एवं हसनैन (23) पुत्र अब्बास अली रविवार की रात नारायनपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर दोस्त के तिलक में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। 

इसी दौरान जय पट्टी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें